Family tree in Hindi: वंशावली कैसे बनाएं
Updated 1 November 2026 · By the Bargad team
Make your family tree with every relation named in Hindi: dada-dadi, nana-nani, tau, chacha, mama, bua, mausi. Below, the steps in Hindi.
परिवार का वंश वृक्ष (वंशावली, फ़ैमिली ट्री) बनाने के लिए किसी लंबे फ़ॉर्म की ज़रूरत नहीं। Bargad में आप अपने नाम से शुरू करते हैं, और हर रिश्ता अपने-आप उसके हिंदी नाम से दिखता है: पिता के बड़े भाई ताऊ, छोटे भाई चाचा, माँ के भाई मामा, माँ की बहन मौसी। मुफ़्त है, और शुरू करने के लिए अकाउंट की ज़रूरत नहीं।
1. अपने नाम से शुरू करें
सबसे पुराने पूर्वज से नहीं, अपने आप से। पेड़ आपके चारों ओर बनता है, और हर रिश्तेदार का नाम आपकी जगह से लिखा जाता है: दादी, ताऊ, मौसेरी बहन। जब आपका चचेरा भाई वही पेड़ खोलता है, तो वह उसके चारों ओर बनता है।
2. माता-पिता, फिर दादा-दादी और नाना-नानी
पहले दो नाम, फिर चार। जन्म का साल काफ़ी है, पूरी तारीख़ बाद में भी जुड़ सकती है। किसी बुज़ुर्ग का पूरा नाम याद न हो, तो वही लिखें जो घर में कहते हैं (बाबूजी, अम्मा), और जब कोई याद दिलाए तो ठीक कर दें।
3. हर शादी जोड़ें, दूसरी शादी भी
दूसरी शादी, विधुर दादा जिन्होंने फिर शादी की, तलाक़: हर शादी उसी व्यक्ति के साथ दिखती है जिसकी है, और हर बच्चा अपने असली माता-पिता के नीचे। कोई एक पत्नी चुनकर दूसरी को छिपाना नहीं पड़ता। ममेरे-फुफेरे भाई-बहनों की आपस में शादी भी ठीक से दिखती है।
4. भाई-बहन और उनके परिवार
भाई-बहनों को जन्म के क्रम में जोड़ें, फिर हर एक का जीवनसाथी और बच्चे। हिंदी में बड़े-छोटे का फ़र्क़ मायने रखता है, इसलिए क्रम से ही तय होता है कि कौन ताऊ है और कौन चाचा, कौन भैया और कौन छोटा भाई।
5. तारीख़ें वैसी ही रखें जैसी याद हैं
“लगभग 1940”, “1940 और 1945 के बीच”, “14 मार्च, साल पता नहीं”: जो पता है वही लिखें, अंदाज़ा भरने की ज़रूरत नहीं।
6. परिवार को जोड़ें
परिवार के WhatsApp ग्रुप में एक लिंक भेजें: कोई भी बिना अकाउंट के देख सकता है, और जो रिश्तेदार अपना नाम पहचानें, वे अपनी तरफ़ का परिवार ख़ुद जोड़ सकते हैं।
रिश्तों के हिंदी नाम
चाचा, ताऊ, बुआ, फूफा, मामा, मामी, मौसी, मौसा, चचेरा भाई, ममेरी बहन, भतीजा, भांजी, देवर, जेठानी, ननद, साला, साढ़ू: हर रिश्ते का नाम और उसका मतलब हिंदी रिश्तों के नामों की पूरी सूची में है। कोई दूर का रिश्ता समझ न आए, तो रिश्ता कैलकुलेटर बताता है कि कौन आपका क्या लगता है।
स्क्रीन किस भाषा में है?
Bargad की स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में है; रिश्तों के नाम हिंदी में दिखते हैं (Your settings में Hindi चुनें)। नाम आप जैसे चाहें लिखें, रोमन में या देवनागरी में।
महाभारत की वंशावली देखें
एक बड़ा, उलझा हुआ परिवार कैसा दिखता है, देखना हो तो महाभारत का वंश वृक्ष खोलें: भरत और कुरु से पांडवों और कौरवों तक, हर शादी और हर रिश्ता एक ही पेड़ पर।
सरकारी वंशावली प्रमाण पत्र
बिहार, कर्नाटक और कुछ दूसरे राज्यों में ज़मीन या उत्तराधिकार के काम के लिए जो वंशावली प्रमाण पत्र बनता है, वह सरकारी दस्तावेज़ है: उसके लिए अपने पंचायत, अंचल या तहसील कार्यालय से संपर्क करें। Bargad पर बना पेड़ परिवार के लिए है, उस प्रमाण पत्र की जगह नहीं ले सकता; हाँ, उसे भरते समय सारे नाम एक जगह मिल जाते हैं।